Sunday, July 22, 2012

हमारे नायक कलमाड़ी और और उनका ओलिम्पिक ...

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कुछ माह पहले अपने एक आलेख में लिखा था कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने जितना समय जेल के अन्दर बिताया है उतनी सजा उन्हें अब शायद ही इस जन्म में मिले . यह तात्कालीन न्याय व्यवस्था के खिलाफ हताशा  के शब्द थे. एक तरह से भविष्यवाणी थी कि इस देश में आर्थिक भ्रष्टाचारी को बिरले ही सजा मिलती है . गौर तलब है कि सुरेश कलमाड़ी ( अब यह नाम परिचय का मोहताज नहीं रहा ) भारतीय ओलिम्पिक  दल के साथ लन्दन जा रहे है .




इस बात से भारतीय खिलाड़ियों का कितना प्रोत्साहन होगा? यह बात पदक तालिका सिद्ध कर देगी परन्तु यह कलमाड़ी के लिए पुरूस्कार से कम नहीं कि देश ने उनकी काबलियत(?) पर भरोंसा किया . कामन वेल्थ खेलों का ही एक और प्रसंग है - इन खेलों के दौरान बजने वाले प्रेरणा गीत को ए रहमान ने अपने सुर और आवाज दी थी . रहमान साहब ने अपने इस योगदान कि कीमत मात्र पांच करोड़ वसूली थी . वही लन्दन से खबर आरही है कि यूरोप और इंग्लैंड कि नामचीन सिने जगत की हस्तिया ( कृपया नामों पर गौर करे और और उनकी अन्तराष्ट्रीय हेसियत देखे ) नाओमी केम्पबेल , पॉल मेकर्तानी, केट मोस , एल्टन जॉन , ----ये लोग मात्र एक पौंड के सांकेतिक मेहनताने पर ओलिम्पिक समापन समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहे है . 

चरित्र , देश प्रेम , हमें अब भी बहुत कुछ सीखना बाकी है 

Monday, April 2, 2012

TITANIC :Hundred year of tragedy.टाइटेनिक: एक हादसे के सौ बरस .


Photograph of a bearded man wearing a white captain's uniform, standing on a ship with his arms crossed.15 अप्रैल को  TITANIC   के डूबने की सॉवी वर्षगाँठ मनाई जा रही है . ठीक इसी  दिन  1912  में  यह जहाज तकरीबन पंद्रह सों लोगो को लेकर उतरी अटलांटिक सागर में समां गया था . इसके यात्रियों में शामिल थे उस समय दुनिया के सबसे रईस और रसूखदार लोग , अंग्रेज प्रवासी जो अमरीका में अपने सपने तलाशने जा रहे थे . लेकिन नहीं था तो कोई प्रेमी जोड़ा जैसा की फिल्म में बताया गया था . निर्माता जेम्स केमरून ने दर्जनों किताबे पढने के बाद फिल्म TITANIC के निर्माण को हरी झंडी दी थी . हादसे में काल्पनिक प्रेम कहानी को पीरो कर उन्होंने एक महान काव्य रच डाला . हिंदी फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी अमीरी -गरीबी का तड़का लगाया गया था . फिल्म की नायिका फर्स्ट क्लास की पेसेंजर थी और नायक third  class के रेवड़ का हिस्सा ..
14  अप्रैल 1912  की रात ग्यारह बजकर चालीस मिनिट पर यह जहाज एक हिम खंड से टकराया था और महज ढाई घंटे में समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गया था . कुछ बरसों  पहले DISCOVERY CHANEL ने  एक DOCUMENTARY से यह साबित करने की कोशिश की थी कि इस्पात कि चद्दरों को जोड़ने के लिए जिन REBETO  का इस्तमाल किया था वे निहायत ही दोयम दर्जे की थी . बहरहाल आज सब कुछ इतिहास का हिस्सा है . इस दुर्घटना ने जहां सारी दुनिया को मातम में डूबा दिया था वही सरकारों को समुद्री सुरक्षा के कड़े नियम अपनाने को  मजबूर कर दिया था . घटना के ठीक दो वर्ष के अन्दर ''   international  convention  for the safety  of  life  at  sea  (SOLAS ) लागू किया गया जो आज भी प्रभावशील है .
इस दुर्घटना में बचे मात्र 710  लोग जब New york  पहुंचे थे तब उनकी दुनिया बदल चुकी थी . कुछ लोग अपना सब कुछ खो कर सड़क पर आ चुके थे और कुछ के लिए जीवन नरक हो गया था , क्योंकि उनके परिवार में कोई भी नहीं बचा था .  आज इस हादसे को भोगने वाला कोई भी नही बचा है . बचे 710  लोग में से अधिकाँश लोग कुछ समय के अन्दर ही चल बसे थे . वजह थी सर्दीली हवाओ ओर जख्मों का बदतर हो जाना . इस जहाज की एक मात्र जीवित यात्री इंग्लॅण्ड की मिल्विना डीन(97 ) का 2009  में निधन हुआ . हादसे के वक्त वे TITENIC की सबसे  छोटी यात्री थी (उम्र -9दिन ) .
यह युग किताबो का था . लिहाजा पुब्लिशिंग इंडस्ट्री ने इस मोके का भरपूर फायदा उठाया और बाजार को TITENIC  किताबो से पाट दिया. अधिकाँश किताबे इस ढंग से लिखी गई थी मानो लेखक दुर्भाग्यशाली जहाज का ही यात्री था .
बहरहाल ! समुद्र से निकाले जहाज के हिस्से और यात्रियों के सामान आज संग्राहलयों का हिस्सा है . एक कडवी याद जिसे मानव इतिहास में कोई याद नहीं करना चाहेगा .

Tuesday, March 6, 2012

The Godfather

फिल्मकारों के लिए सबसे चुनोती भरा और आकर्षक  विषय 'अपराध' रहा है . अपराध आधारित कहानियों के फिल्मांकन में इस बात का डर हमेशा  बना रहता है कि जरा सी चूक से पात्र का महिमा मंडन होते देर नहीं लगती.और ऐसा होता है तो  वह चरित्र ' लार्जर देन लाइफ ' छवि हासिल कर लेता है . किसी भी लेखक के लिए इससे बड़ी बात नहीं होती कि उसका गढ़ा पात्र उससे आगे निकलकर स्वयं अपनी पहचान बना ले .
''गोडफादर ''एक ऐसी ही कृति है . मारियो पूजो द्वारा रचित इस कहानी (1969 ) पर फ्रांसिस फोर्ड कपोला ने इसी नाम से फिल्म बनाई(1972 ) . महज एक माह के अन्दर फिल्म ने अपना परचम फैला दिया . इसी बरस इस फिल्म ने तीन अकादमी पुरस्कार अपनी झोली  में डाले .
मारियो पूजो ने पत्रकारिता करते हुए अपने जीवन कि शुरुआत की थी. यही पर उन्होंने असंगठित अपराध को माफिया की शक्ल लेते देखा था . आगे चल कर यह अनुभव ही उनके उपन्यास के लिए महत्वपूर्ण बने . पांच बच्चो के पिता मारियों ने अपने उपन्यास के मुख्य पात्र डान कोर्लिओनी का परिवार भी खासा बड़ा रखा. अपराध पर बनी इस फिल्म में 29 मिनिट का एक दिलचस्प दृश्य  डॉन की बेटी के  विवाह का है। निर्देशक ने इस दृश्य में अधिकांश चरित्रों का परिचय कराते हुए डॉन के किरदार के अनछुए पहलुओं को हाईलाइट किया है।


अपराधिक प्रष्टभूमि पर आधारित होते हुए भी 'गोडफादर ' पारिवारिक मूल्यों की पुरजोर वकालत करता है . यह इस सम्मोहक कहानी का उजला पक्ष है . 1  मार्च को( 2012 ) इस फिल्म ने चार दशक पुरे किये है . इस दिन को यादगार बनाने के लिए अमरीकी थियेटर श्रंखला सिनेमेक ने अपने पचपन थियेटर में एक दिन के लिए इस फिल्म का प्रदर्शन किया . इसी तरह का आयोजन 19   अप्रेल  को किया गया  जिसमे इसी फिल्म की दूसरी कड़ी'गोडफादर 2 ' का प्रदर्शन किया  .
गोडफादर प्रथम ने जंहा मर्लिन ब्रांडो को किम्वदंती बना दिया वही गोडफादर द्वितीय ने अल पचीनो को सितारा हैसियत दिलाई . दुनिया भर में आज भी उपन्यास और फिल्म दोनों ही रूप में यह कृति सराही जा रही है . आज भी दुनिया भर के फिल्मकार इस महाकाव्य से' प्रेरणा ' उठाने में गुरेज नहीं करते है . इस फिल्म और उपन्यास की बदौलत इटली का सिसली शहर बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है। 

Tuesday, February 28, 2012

उनका ओस्कर और हम !!

चूँकि  चोरासिवे ओस्कर समारोह बीत चुके है है और उसकी चकाचौंध कुछ दिनों तक दर्शकों के जेहन में तेरती रहेगी , लिहाजा इसी बहाने ओस्कर  पुरुस्कारों की बात करना प्रासंगिक है . लेकिन पहले विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए चयन प्रक्रिया समझ ली जाए . क्योंकि यही एक श्रेणी है जहा हमारे लिए गुंजाइश बनती है , वर्ना ओस्कर तो सिर्फ और सिर्फ अमेरिकेन फिल्मों के लिए है . ओस्कर अकादमी द्वारा समस्त फिल्म निर्माण करने वाले देशों को विधिवत निमंत्रण भेजे जाते है . उनसे आग्रह किया जाता है कि 3 ओक्टोबर के पहले अपनी फिल्म की प्रविष्टिया ओस्कर समिति को भेज दे साथ ही फिल्म का उससे पूर्व उस देश में प्रदर्शन जरुरी होता है . ओक्टोबर से लेकर जनवरी तक समस्त भेजी गई फिल्मों को ओस्कर अकादमी के तक़रीबन छे हजार सदस्यों द्वारा देखा जाता है . सर्वश्रेष्ठ पांच  फिल्मों को प्रतियोगिता खंड के लिए भेजा जाता है जिसमे से  सदस्य वोटिंग के माध्यम से एक को चुनते है ..
 इस बरस मात्र तिरसठ देशों ने अपनी फिल्मे ओस्कर के लिए भेजी थी .  भारत की और से मलयालम फिल्म ''अबू  , सन ऑफ़ अडम'' भेजी गई थी परन्तु उसके लिए भारत की और से कोई प्रयास नहीं किये गए . इसलिए यह फिल्म चर्चा में भी नहीं आई और न हीं नामांकन प्राप्त कर सकी . चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बेमिसाल है . इसका सबसे सुन्दर उदाहरण इरानी फिल्म '' सेपरेशन '' का ओस्कर जीतना है. राजनेतिक स्तर पर अमेरिका और इरान के बीच परमाणु मसले पर तलवार खींची हुई है . ऐसे में दुश्मन देश की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ चुनना अकादमी के निष्पक्ष सोच को रेखांकित करता है.  प्रतियोगी देश अपनी फिल्मो के लिए जबरदस्त लोबिंग करते है . इसका भी बस इतना फायदा होता है कि चयन समिति के सदस्यों को फिल्म और कथानक की विस्तार से जानकारी हो जाती है . फिर भी उस फिल्म को वोटिंग से तो गुजरना ही पड़ता  है. हमारे देश के लिए बस एक मात्र उपलब्धि इस बार उधोगपति अनिल अम्बानी का रेड कारपेट पर चलना था . अनिल चूँकि स्टीवन स्पीलबर्ग की कंपनी ड्रीम वर्ल्ड के साझेदार है और ड्रीम वर्ल्ड की तीन फिल्मों को ग्यारह  नामांकन मिले थे लिहाजा किसी भारतीय शक्ल को कोडक थियेटर में देखना लाजमी था . ( इस कंपनी की बनाई एक फिल्म -'' हेल्प''  के लिए सहायक अभिनेत्री  का ओस्कर मिला है )
सोने के पत्रे में ढली साढे तीन किलो की इस  ओस्कर प्रतिमा का अपना जादू है और इसके समारोह की भी अपनी एक शेली है . समारोह में भाग लेने वाले पुरुषों को जेकेट पहनना अनिवार्य है . अगर आप टेक्सिदो पहन कर आते है तो यह आपकी शान के साथ आपकी हेसियत भी जाहिर करता है . महिलाओं के लिए गाउन पहनना अनिवार्य है . इसी तरह के दिशा निर्देश बोल चाल की भाषा के लिए भी तय है .  
 ओस्कर का जादू हमारे देश के फिल्मकारों पर सर चढ़ कर बोलता है . सारी उम्र हिंदी फिल्मो से दाल  रोटी  खाने  वाले  हमारे  फिल्मकार टेलीविजन या सार्वजनिक जगह पर हमेशा  अंग्रेजी  बोलते है. यही नहीं हमारे फ़िल्मी पुरुस्कारों में भी आयातित लाइने ( कृपया ओस्कर की फूहड़ नक़ल पढ़े )  हुबहू  दोहराते नजर आते है ..एंड द अवार्ड गोस टु.... ओसकर ने अपनी मौलिकता बनाई है. हम न जाने कब अपनी पहचान बनायेगे ?






Thursday, February 16, 2012

एक आदमी का अखबार बन जाना

अमिताभ बच्चन इस समय अपनी पेट की सर्जरी को लेकर बम्बई के एक पञ्च सितारा अस्पताल में इलाज करा रहे है . और हमेशा की तरह उनकी दुगनी ताकत से लोटने की 'प्रतीक्षा. में ही नहीं वरन देश भर में बाट जोही जा रही है . यह बात में केवल उनके प्रशंशक की हेसियत से नहीं कह  रहा हूँ , वरन इतिहास गवाह है कि हर मुश्किल दौर के बाद उन्होंने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है                    
फिर चाहे उनका सर्वकालिक प्रसिद्ध'कुली' वाला एक्सीडेंट रहा हो या गांधी   परिवार  से दूरियाँ बढाने  वाला बोफोर्स   रहा हो . या अर्श से फर्श  पर लाने वाली विश्व सुन्दरी प्रतयोगिता हो. एक समय मीडिया से दुरी बनाने वाले अमिताभ आज स्वयं 'मीडिया' होगये है  . पिछले तीन सालों से उनका ब्लॉग किसी राष्ट्रीय अखबार कि तरह पंद्रह से बीस लाख लोगों द्वारा रोजाना पढ़ा  जा रहा है. यही हाल उनके ट्विटर अकाउंट का है . इस समय दुनिया भर में  तक़रीबन बीस लाख लोग उन्हें  ट्विटर  पर फालो कर रहे है . आंकड़े बता रहे है कि गुजरात में पर्यटन को बढावा देने वाला उनका  विज्ञापन भारत सरकार के ' अतुलनीय इंडिया ' को पीछे छोड़ चूका है . कभी ''आकाश वाणी '' से नकारी उनकी आवाज को आज ' शगुन   ' की तरह सम्मान दिया जा रहा है . खबर है की मलयालम की सुपर हिट मोहनलाल अभिनीत'' प्राणायाम ''  फिल्म के हिंदी रिमेक के लिए  उन्हें अस्पताल में ही अनुबंधित किया गया है . 

Thursday, February 9, 2012

अशोक अमृतराज : टेनिस से फिल्मों के शतक तक .

चेन्नई में जन्मे पूर्व टेनिस खिलाडी अशोक अमृतराज फिलहाल भारत में है . यंहा वे अपनी नई फिल्म'घोस्ट राइडर -स्पिरिट ऑफ़ वेंजेंस ' का प्रचार के लिए आये हुए है . 1980 के दशक में  टेनिस की दुनिया में भारत का नाम चमकाने वाले अमृतराज बंधू आज होलीवूड में भारत का नाम रोशन कर रहे है . आज की तरह उस दौर में भी टेनिस एक अकेला खेल हुआ करता था जहां पैसा बरसता था . उस समय के चोटी के खिलाडी जब जुआं घरों में पैसा लगा रहे थे , अपने लिए द्वीप खरीद रहे थे तब अशोक अमृतराज ने फिल्मों में पैसा लगाया . 1984 से फिल्म प्रोडूसर के रूप में  शुरू उनका सफ़र आज 103 फिल्मों तक आ चूका है . 
अशोक अमृतराज ने 1998 में ऐश्वर्या रॉय को लेकर खुबसूरत फिल्म 'जींस ' (तमिल और हिंदी ) में बनाई थी जिसे आज के 'रोबोट ' फेम शंकर ने निर्देशित  किया था . हांलाकि इस से पूर्व ऐश्वर्या की मणि रत्नम निर्देशित ' इरुवर 'आचुकी थी परन्तु दुनिया भर के  सिनेमा  दर्शकों ने पहली बार उनकी सुन्दरता को 'जींस' के माध्यम से ही जाना था .
गुजरे जमाने में  ''मेंद्रक द मेजिशियन'' (जादूगर मेंद्रक ) और ''द फेंटम'' (वेताल )  पढने वालों .के लिए भी अशोक अमृतराज के पास अच्छी खबर है . दोनों कोमिक्स के पात्रो को हालिया फिल्म के बाद परदे पर  3 डी में उतारा जायेगा .

Friday, February 3, 2012

एक कालजयी फिल्म : पुष्पक


इस बरस होलीवूड में बनी फिल्म ''आर्टिस्ट'' को ओस्कर के लिए  दस श्रेणियों में नामांकित किया गया है. जहाँ इस साल इस मूक फ़िल्म का जलवा है वहीं भारत में बनी मूक फ़िल्म 'पुष्पक' भी इस साल रिलीज़ के 25 साल पूरे कर रही है.फ़िल्म पुष्पक में भले ही डायलॉग ना रहे हों लेकिन फ़िल्म की शुरुआत में दिए जाने वाले टाइटल को भाषा के हिसाब से बदलकर कुल छह भाषाओं में रिलीज़ किया गया.1987 में आई फ़िल्म पुष्पक में कमल हासन ने काम किया था और इस फ़िल्म को सिंगितम श्रीनिवासा राव ने निर्देशित किया था.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्रीनिवासा राव को ऐसी फ़िल्म बनाने का विचार नहाते वक्त आया था. ऐसे समय में जब फ़िल्मों में गानों और संवाद का बोलबाला था तो इस तरह की मूक फ़िल्म के बारे में सोचना एकदम अलग सोच थी. और इस सोच को 1987 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्कार भी मिला.भले ही फ़िल्म पुष्पक संवादरहित थी लेकिन इस फ़िल्म में स्थिति के हिसाब से बैकग्राउंड साउंड का इस्तेमाल बड़ी ही खूबी से किया गया और फ़िल्म का स्क्रीनप्ले ही इस फ़िल्म की सबसे बड़ी विशेषता थी.गाली गलोच और हिंसा के अतिरेक से भरी फिल्मे देखने वाले युवाओं को एक बार इस फिल्म को अवश्य देखना चाहिए. इस तरह की ब्लेक कामेडी मुद्दत से बनती है  
खास बात ये है कि इस फ़िल्म में पहली बार कमल हासन को बिना मूंछों के पेश किया गया था.इस फ़िल्म की यादें अब भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा हैं, ना सिर्फ प्रयोगात्मक फ़िल्म के लिए बल्कि इस फ़िल्म में दिए गए संदेश की वजह से भी कि कैसे ज़िंदगी में शार्टकट से कमाए गए पैसे से आप खुशी नहीं हासिल कर सकते.  आज 25 साल बाद ये फ़िल्म और ज़्यादा सार्थक हो जाती है जब देश में घोटालों की ख़बरें हो और लोग भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हों. 
महात्मा गांधी पर फिल्म  ''हे राम'' बनाने वाले कमल हासन एक समय गांधी के घोर आलोचक थे . ''हे राम'' उनके शब्दों में बापू से क्षमा याचना थी .

दिस इस नॉट अ पोलिटिकल पोस्ट

शेयर बाजार की उथल पुथल में सबसे ज्यादा नुकसान अपने  मुकेश सेठ को हुआ है। अरबपतियों की फेहरिस्त में अब वे इक्कीसवे नंबर पर चले गए है। यद्ध...