Showing posts with label your beautiful face. Show all posts
Showing posts with label your beautiful face. Show all posts

Monday, March 21, 2016

सच में मुझे नहीं मालूम

मुझे नहीं मालुम
यह क्या है ?
तुम जो चाहे  नाम दो इसे /
अपलक तुम्हे ताकना
और आँखें बंद कर लेना /
 हवा में तुम्हारी गंध
महसूसना और
गहरी सांस भर लेना /
कागज पर यूँ ही
कुछ लकीरें खींच देना
और उसमे तुम्हारा चेहरा
तलाशना /
सच में मुझे नहीं मालूम
यह क्या है /
  तुम हो तो
ये साल , महीने , दिन
जिंदगी लगते है /
जैसे समंदर के  किनारे
नावों की वजह से
भरोसेमंद लगते है।



 

दिस इस नॉट अ पोलिटिकल पोस्ट

शेयर बाजार की उथल पुथल में सबसे ज्यादा नुकसान अपने  मुकेश सेठ को हुआ है। अरबपतियों की फेहरिस्त में अब वे इक्कीसवे नंबर पर चले गए है। यद्ध...