Monday, August 15, 2016

GAME OF THRONE :रोमांचक गेम ऑफ़ थ्रोन

सेक्स , हिंसा और नग्नता से लबरेज (काल्पनिक ड्रामा ) टीवी शो game of throne का 6 टा सीजन हाल ही में अमेरिका में समाप्त हुआ है। भारतीय दर्शक इस शो को कभी अपने टीवी स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगे क्योंकि इसमें तीनो तत्व इतनी प्रचुरता से मौजूद है कि सेंसर बोर्ड भांग खा कर भी इसे पास करने  की गुस्ताखी नहीं कर सकता। परन्तु पायरेसी के रास्ते इसके सभी एपिसोड 2012  से ही भारत में उपलब्ध है।  मेने इस धारावाहिक के कुछ amazing facts जुटाए है , इन्हें पढ़कर आप खुद को यह टीवी  शो देखने से रोक नहीं पाएंगे।

  1. George RR Martin के उपन्यास A Song of Fire and Ice पर आधारित है Game of Throne .
  2. यह पहला ऐसा टीवी शो है जिसकी शूटिंग 3 महाद्विपों के 6 देशों में हुई है। 
  3. HBO ने इसके प्रत्येक एपिसोड पर 60 लाख डॉलर खर्च किये है। फिर भी यह FRIENDS से पीछे है। FRIENDS के प्रत्येक  एपिसोड 10 मिलियन डॉलर में बने थे। 
  4. game of throne की स्टार कास्ट इतनी बड़ी है कि आप सभी एक्टर्स को साथ बैठा कर उनका ग्रुप फोटो नहीं ले सकते। 
  5. Bit Torrent व् Pirate bay जैसी साइट्स से इस टीवी शो को रिकॉर्ड 14 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।  
  6. GOT का एयर टाइम 50 मिनट से 69 मिनट तक का है। 
  7. VFX तकनीक का उपयोग इतनी उदारता से किया गया है कि हरेक द्रश्य सजीव हो उठा है। ' बाहुबली ' के द्रश्य इसके सामने ' बचकाने ' लगते है। 
  8. GOT के कुछ किरदार दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके है और उनके स्क्रीन नाम ' खालिसी ' ' टिरियोने ' 'सांसा ' आर्या ' लोगों ने अपने नवजात बच्चों को नामकरण करना आरम्भ कर दिया है। 
  9. हिंसा का ओवरडोज़ इतना तीव्र है कि पहले सीजन  से लेकर sixth सीजन तक 180 प्रमुख किरदारों को मौत के घाट उतारा जा चूका है। 
  10. 2012 में 24 एमी नॉमिनेशन में से 12 अवार्ड जीतने वाला game of throne दुनिया का पहला टीवी शो है। 
  11. कथानक इतना व्यापक है कि ' टाइटल क्रेडिट ' हर बार बदले जाते है। टाइटल में चलने वाला थीम म्यूजिक लगभग ढाई मिनिट का है। 
  12. GOT में उपयोग किये हुए हथियार दक्षिण भारत में बने है। 
  13. मीरन शहर की रानी खलिसी और गुलामों द्धारा बोली गई भाषा विशेष तौर पर भाषा वैज्ञानिकों ने  बनाई  है। 
  14. फिल्म और टीवी समीक्षक साइट IMBD एवं Rotten Tomato ने Game of Throne को 9. 5 की रेटिंग दी है जो सर्वाधिक है। 
     15      2017 में इसका सातवाँ और 2018  में आठवा सीजन आएगा।


No comments:

Post a Comment

दिस इस नॉट अ पोलिटिकल पोस्ट

शेयर बाजार की उथल पुथल में सबसे ज्यादा नुकसान अपने  मुकेश सेठ को हुआ है। अरबपतियों की फेहरिस्त में अब वे इक्कीसवे नंबर पर चले गए है। यद्ध...