Wednesday, August 6, 2014

सफलता जिसकी भगत है !!

इस  समय देश में अंग्रेजी में लिखने वाले लेखकों में चेतन भगत का नाम सबसे ऊपर है। यही नहीं , वे इस समय सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखक(india's first best seller) भी  है . नो प्रकाशकों द्वारा ख़ारिज उनका पहला उपन्यास five point someone उन्हें उस बुलंदी पर लेकर गया है जिसका सपना हर लेखक देखता है। चेतन को पसंद करने वाले वे ही है जिन्होंने उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाया है , बीस से तीस आयु वर्ग के युवा। सिंगापुर में सिटी बैंक की आराम तलब नौकरी को छोड़  कर लेखक बनने की उनकी कहानी उनके उपन्यासों की तरह ही रोमांचक और प्रेरणा दायक है।
                         चेतन के अब तक लिखे पांच उपन्यासों में से चार  पर फिल्मे बनकर जबरदस्त व्यवसाय  कर चुकी है। 'फाइव पॉइंट समवन ' ( थ्री इडियट ) 'वन नाईट एट   कॉल सेंटर '( हेलो ) टू  स्टेट ( टू स्टेट )' थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ '  ( कोई पो छे ).   हाल ही में प्रदर्शित सलमान की ब्लॉक बस्टर ( किक ) ने उनके लिए फिल्म स्क्रिप्ट के रास्ते भी खोल दिए है।
चेतन के आलोचकों का मानना है कि भले ही वे इतने लोकप्रिय और अमीर हो चुके  हों  परन्तु अंग्रेजी साहित्य के नामचीन लेखकों अरुंधती रॉय , विक्रम सेठ , अरविन्द अडिगा , कमला दास , आदि की तरह सम्मानीय नहीं हो पाये है। साहित्य जगत में चेतन को गंभीर लेखकों में नहीं माना जाता है। उनकी भाषा शैली और शिल्प औसत दर्जे का करार दिया गया है।
                                 फिर भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश का एक बड़ा वर्ग उनकी बाते ध्यान से सुनता है। यही वजह है कि समसामयिक घटनाओ पर उनका आलेख देश के प्रतिष्ठित अखबार ( the times of india ) में महीने में एक बार जरूर छपता है , उसके बाद उस लेख का अनुवाद दूसरे हिंदी भाषी अखबारों में नजर आता है। हाल ही में चेतन ने अपने अगले उपन्यास की घोषणा सोशल मीडिया पर की है ( हाफ गर्ल फ्रेंड ) half girlfriend उपन्यास संभवत अक्टूबर में आएगा परन्तु इस के प्रति उत्सुकता का आलम यह रहा की 5 अगस्त को चेतन के प्रशंसकों ने उपन्यास की कथा वस्तु जानने के लिए चेतन की वेब साइट पर इतनी बार विजिट की कि वह क्रैश हो गई।
                            किसी लेखक का लिखा साहित्य की श्रेणी में आता है या नहीं यह हमेशा से विवाद का विषय रहा है। परन्तु युवा पीढ़ी ( निश्चित तौर पर उनका कहानी सुनाने का ढंग ) चेतन को अंग्रेजी साहित्य में एक नयी परंपरा आरम्भ करने के लिए तो हमेशा याद रखेगी .

              

No comments:

Post a Comment

दिस इस नॉट अ पोलिटिकल पोस्ट

शेयर बाजार की उथल पुथल में सबसे ज्यादा नुकसान अपने  मुकेश सेठ को हुआ है। अरबपतियों की फेहरिस्त में अब वे इक्कीसवे नंबर पर चले गए है। यद्ध...